
आत्मनिर्भर भारत के तहत ‘जीएसटी बचत उत्सव’ और ‘हर घर स्वदेशी’ कार्यक्रम का आयोजन
गंडई पंडरिया- आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, गंडई के ए मार्केट और बी मार्केट क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही दुकानों में जाकर व्यपारी भाइयों से मुलाकात करते हुए जीएसटी बचत को लेकर पाम्पलेट बाटा गया। इस दौरान “जीएसटी बचत उत्सव” और “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” कार्यक्रम के तहत व्यापारी भाइयों के साथ संवाद किया गया और उन्हें स्वदेशी संकल्प दिलाया गया।
यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक राजेश मेहता के मार्गदर्शन में और मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
व्यापारी भाइयों को “स्वदेशी अपनाओ, भारत को आत्मनिर्भर बनाओ” का संकल्प दिलाते हुए, उन्हें स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहन देना है।
उक्त कार्यक्रम के दौरान जनपद उपाध्यक्ष राजू जंघेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टेकन देवांगन,सरपंच दूजे वर्मा, संजय राजपूत, पार्षद अशोक पटेल,रजेलाल पटेल, कमलेश जघेल, रोहन ताम्रकार,हेमंत वर्मा जगेसर देवांगन,व्यपारी गौतम चंद जैन,लक्ष्मण देवांगन आशीष अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
