
सर्व ब्राह्मण समाज बेमेतरा की कार्यकारिणी घोषित,डॉ. शिरीष शर्मा की टीम में युवाओं और अनुभव का संगम
गंडई पंडरिया- सर्व ब्राह्मण समाज बेमेतरा में संगठनात्मक सक्रियता को बढ़ाते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा ने अपनी पहली कार्यकारिणी सूची की विधिवत घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्र के निर्देशानुसार और राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी व उप-प्रान्ताध्यक्ष लेखमनी पांडे की सहमति से इस नई टीम का गठन किया गया है।
हाल ही में नए बस स्टैंड स्थित ऋग्वेदा एकेडमी सभा भवन में आयोजित एक विशेष बैठक में इन नामों की घोषणा की गई। डॉ. शिरीष शर्मा की नियुक्ति के बाद से ही जिले के ब्राह्मण समाज के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।
नई कार्यकारिणी की मुख्य नियुक्तियां
प्रदेश सचिव के रूप में सुरेन्द्र तिवारी (दाढ़ी), पंडित ओमप्रकाश जोशी, मूलचंद शर्मा (अधिवक्ता), राजेंद्र शर्मा और विकासधर दीवान को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दुर्ग संभाग के महासचिव पद पर सूर्यप्रकाश शर्मा और सचिव पद पर डॉ. आर.पी. शर्मा व डॉ. सतीश शर्मा को नियुक्त किया गया है।
जिला कार्यकारिणी
जिला कार्यकारणी में उपाध्यक्ष:-अशोक शर्मा (बेमेतरा), अतुल शर्मा (देवकर) और किशोर दूबे (ढाबा)।
महासचिव:-प्रदीप दूबे (डडजरा), संजीव तिवारी (देवरबीजा) और डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी।
संगठन सचिव:-अश्वनी तिवारी और गिरीश शर्मा।
प्रचार सचिव:-रामबिशाल शर्मा, कृष्णा प्रसाद तिवारी, विक्की द्विवेदी और संतोष शर्मा।

ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्ष
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए राजेश दूबे को बेरला, भावेश शर्मा को बेमेतरा और विनोद शर्मा को साजा का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। अजय पांडे को बेरला का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
युवा, महिला एवं पुरोहित मंच
युवा मंच:-पंडित कान्हा तिवारी को भिंभोरी तहसील युवा मंच का अध्यक्ष बनाया गया है। संस्कार शर्मा महासचिव और गौकरण तिवारी जिला सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
महिला मंच:-श्रीमती शिल्पी मिश्र को बेमेतरा शहर अध्यक्ष, डॉ. चेतना मिश्रा को जिला महासचिव और श्रीमती पूजा शर्मा को जिला सचिव (महिला) नियुक्त किया गया है।
पुरोहित मंच:-पंडित भेशज शुक्ला को बेमेतरा ब्लॉक अध्यक्ष और पंडित शिवम दूबे को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
सामाजिक मजबूती पर जोर
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा ने कहा कि यह टीम समाज के उत्थान, एकजुटता और युवाओं के मार्गदर्शन के लिए निरंतर कार्य करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक और विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक:- [विनोद नामदेव/janjagran news]गंडई
