
केसीजी जिले में धूमधाम से संपन्न हुई सातवीं जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
गंडई पंडरिया-जिले के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में सातवीं जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस पूरी प्रतियोगिता को जिलेभर में सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल बारह प्रमुख परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
प्रमुख परीक्षा केंद्र और विद्यार्थियों की सहभागिता
परीक्षा के आयोजन के लिए जिले के खैरागढ़, पांडादाह, ठेलकाडीह, जालबांधा, बाजार अतरिया, कामठा, छुईखदान, बुंदेली, रोड अतरिया, गंडई, साल्हेवारा और ठाकुरटोला में केंद्र स्थापित किए गए थे।
इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन कुल तीन अलग-अलग स्तरों पर किया गया था, जिसमें प्राथमिक स्तर पर नौ सौ बावन, माध्यमिक स्तर पर दो हजार तीन सौ इकहत्तर और हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर एक हजार चार सौ छह बच्चों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से स्वामी आत्मानंद स्कूल गंडई में सबसे अधिक सात सौ चौसठ बच्चों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से सात सौ बीस बच्चे परीक्षा में उपस्थित रहे।
परीक्षा का पैटर्न और सफल संचालन
प्रतियोगिता के प्रश्न पत्र को बेहद ज्ञानवर्धक और संतुलित रूप से तैयार किया गया था। कुल सौ वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें जिले से तीस, छत्तीसगढ़ से तीस, भारत से तीस और विश्व स्तर से दस प्रश्न शामिल किए गए थे।
परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पन्नालाल जंघेल, कौशल राजपूत, संतोष नेताम और सियाराम साहू ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों पर बच्चों की शानदार उपस्थिति और उत्कृष्ट प्रबंधन को देखकर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की।
यह संपूर्ण आयोजन समिति के अध्यक्ष पन्नालाल जंघेल, छुईखदान ब्लॉक प्रभारी कौशल राजपूत और जिला सचिव रूपेश देवांगन के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। गंडई केंद्र में परीक्षा को सफल बनाने में केंद्राध्यक्ष महेश ठाकुर, मुकेश कश्यप, राजेश श्रीवास्तव, तोकराम सिन्हा, भागचंद साहू, दीपक मिश्रा,महेश ठाकुर, मुकेश कश्यप, राजेश श्रीवास्तव, तोकराम सिन्हा, भागचंद साहू, दीपक मिश्रा, खेमशंकर साहू, पुनेश्वर देवांगन, उज्जवल नामदेव, भिखेन्द्र जंघेल, कौशल श्रीवास्तव, शिवचरण वर्मा, निलम चतुर्वेदी, श्रवण देवांगन, सुशील साहू, शेष नारायण साहू, श्रीमती बीना धुर्वे, श्रीमती रत्ना हारमें, श्रीमती लक्ष्मी निर्मलकर, श्रीमती नीतु वैष्णव, श्रीमती सीता साहू, हेमराय भारती, संजय झारिया, लोमश पटेल, कमलप्रसाद राय, महेश वर्मा, मायाराम राठौर, गांधीराम साहू, जगदीश पटेल, नरेंद्र राठौर, शिव श्रीवास्तव, विजय मेरावी, रामदत्त साहू, जहुर सिंह छेदैया, निहाली साहू, विकास खाखा, देवानंद सोनी, लेखराम पटेल और टार्जन नेताम।सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों और सहयोगियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस सफल आयोजन से जिले के छात्र-छात्राओं में पठन-पाठन और सामान्य ज्ञान के प्रति गहरी रुचि देखने को मिली है।
