
गांधी चौक पंडरिया से लेकर दैहान चौक तक बच्चों ने मचाई धूम, दही हांडी लूटने उमड़ी भीड़
गंडई पंडरिया-पंडरिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव समाज पंडरिया के तत्वावधान में शहर के तीन प्रमुख स्थलों गांधी चौक, दिव्हार चौक और दैहान चौक पर दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल गोपालों के उत्साह और पंडरियावासियों की उपस्थिति ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टकेश्वर शाह खुसरो, पार्षद तामेश्वर साहू, अशोक पटेल और मनीष सोनी ,नीलम नामदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं किसान संघ की ओर से जेठू साहू और लेखा सोनी ने भी विशेष रूप से सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
आयोजन के मुख्य आकर्षण का केंद्र नन्हे-मुन्हे बच्चे रहे। समाज के कुछ बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक और आकर्षक वस्त्र धारण किए थे। इसके अलावा समाज के दर्जनों बच्चों ने एक जैसे संतरे रंग की टी-शर्ट पहनकर दही हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिससे पंडरिया शहर में शहरों जैसा अनूठा और भव्य माहौल नजर आया।
आयोजन स्थलों पर बच्चों के लिए आकर्षक उपहार और सामग्रियां लटकाए गए थे। बच्चों ने टोलियां बनाकर पूरी ऊर्जा के साथ मटकियां फोड़ीं और लटके हुए सामानों को लूटकर इस पारंपरिक खेल का भरपूर आनंद लिया।

इस सफल और ऐतिहासिक आयोजन को संपन्न बनाने में यादव समाज के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। जिसमे कमलेश यादव, बालकिशन यादव, रिंकू यादव, तातू यादव, राधेश्याम यादव, पलटू यादव, दुवासू यादव, रघु यादव, विसेसर यादव, भगोली यादव, धनु यादव, मनोज यादव, सुदामा यादव, पंचू यादव, कन्हैया यादव, उदय राम यादव, उत्तम यादव, नरेश यादव, नीरज यादव, मनीष यादव और परदेसी यादव सहित समस्त यादव समाज के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति और सहयोग से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
