
गंडई के 4 युवकों ने चाकू की नोक पर कपड़े खरीदने के बहाने फेरीवाले से किए 84,887 हजार रुपये की लूट
गंडई पंडरिया-गंडई क्षेत्र में क्राइम बढ़ते क्रम में है चोरी,जुआ,नशाखोरी चरम पर है साथ ही अवैध कारोबार गंडई क्षेत्र में फल फूल रहा है।शराब,गांजा और नशे की समानों की तस्करी एवम कोचिया गिरी आम बात हो गई है।हाल फिलहाल में हुई एक नई मामला ने लोगो को हतप्रभ कर दिया है।गंडई के ही रहने वाले 4 युवाओं ने मिलकर कपड़े के फेरीवाले को चाकू दिखा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
कपड़ा खरीदने के बहाने फेरीवाले को सुनसान जगह ले जाकर लूटे
दुर्ग से बाइक में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने गंडई आये एक व्यपारी को कपड़े खरीदने के बहाने बहला फुसलाकर पंडरिया से बाघमाडा जाने वाले मुख्य मार्ग में सुनसान जगह पर ले जाकर जान से मारने की धमकी और चाकू का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात में चार स्थानीय गंडई के युवक शामिल थे। दुर्ग निवासी कपड़ा फेरिकरने वाले पीड़ित मोहम्मद शादाब अंसारी ने गंडई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया उसने बताया कि चार लड़कों ने धोखे से उसे सुनसान स्थान पर घर चलो वहां कपड़ा लेंगे कहकर ले गए । वहाँ आरोपियों ने उन्हें चाकू दिखाया, जान से मारने की धमकी दी और डर पैदा कर उनसे फोन पे के माध्यम से 73,000 हजार और नगदी 4,000 रुपये लूट लिए। इसके अतिरिक्त, उनसे 7,887 रुपये की कीमत का एक कोट-पैंट का सेट भी छीन लिया गया। इस लूट में पीड़ित को कुल 84,887 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
आरोपी गिरफ्तार, बड़ी राशि कराई गई होल्ड
लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़ित की निशानदेही पर चारों आरोपियों को पंडरिया और रानी बगीचा के संभावित ठिकानों से हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान
रहेमान खान उम्र 23 वर्ष, निवासी पंडरिया,याकूब खान उम्र 22 वर्ष, निवासी पंडरिया ,इमरान खान उम्र 23 वर्ष निवासी रानी बगीचा,राघव श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी पंडरिया के रूप में हुई है।
सभी आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस ने सभी चारो आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से लूट में इस्तेमाल किए गए धारदार चाकू के साथ-साथ लूटी गई 4,000 हजार रुपये नगदी और कोट-पैंट का सेट बरामद किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आरोपियों द्वारा फोन पे से ली गई 73,000 हजार की राशि को तत्काल होल्ड करवा दिया है।
थाना गंडई में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 354/2025 के तहत धारा 126(2), 318(4), 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूर्ण कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
पूर्व में भी आरोपीयो के खिलाफ थाने में मामला है दर्ज
प्राप्त जानकारी अनुसार याकूब खान के खिलाफ शराब तस्करी के मामले पर पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध किया गया है ऐसे ही कुछ एक अन्य के खिलाफ भी पूर्व में गंडई थाना में अपराध पंजीबद्ध है।
