
ब्रेकिंग: गंडई के बालाजी अखाड़े का ऐतिहासिक प्रदर्शन! राज्य स्तरीय कुश्ती में 5 गोल्ड समेत 6 मेडल, नगर अध्यक्ष,पार्षद और अजा मोर्चा ने किया भव्य सम्मान
गंडई पंडरिया-त्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती टूर्नामेंट में गंडई क्षेत्र के बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे इलाके का नाम राष्ट्रीय पटल पर चमका दिया है। गंडई के पास स्थित ग्राम पंचायत ठंढार के बालाजी अखाड़े के 7 पहलवानों ने दुर्ग संभाग से चयनित होकर भाग लिया और धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल सहित कुल 6 पदक जीते।
विजयी पहलवानों ने बढ़ाया केसीजी जिले का मान
युवा पहलवानों ने अपनी श्रेणियों में जबरदस्त दांव-पेंच दिखाते हुए शानदार जीत दर्ज की:
| पहलवान का नाम | वज़न वर्ग | मेडल |
1-छत्रपति जंघेल | 80 केजी | गोल्ड मेडल
2- विनायक चंदेल | 82 केजी | गोल्ड मेडल
3- रोहन यादव | 60 केजी | गोल्ड मेडल
4- रवि यादव | 52 केजी | गोल्ड मेडल
5- भूपेंद्र यादव | 45 केजी | गोल्ड मेडल
6- मनसुक गौरी | 63 केजी | सिल्वर मेडल
पहलवान तुषार पोर्ते ने भी पूरी लगन से भाग लिया। कोच मोरध्वज वर्मा ने इन सभी युवा खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने गंडई, ग्राम ठंढार, बाला जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी अखाड़ा और पूरे केसीजी जिले का मान बढ़ाया है।

अध्यक्ष, पार्षद और अजा मोर्चा ने किया जोरदार स्वागत
मेडल जीतकर लौटे इन विजयी पहलवानों का गंडई रेस्ट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो, पार्षद दिलीप ओगरे, पार्षद तामेश्वर साहू और अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इन सभी पदाधिकारियों ने एक-एक कर सभी पहलवानों को तिलक लगाकर, फूल-माला पहनाकर और मुँह मीठा कराकर सम्मानित किया। पार्षद दिलीप ओगरे ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में देश के लिए भी मेडल जीतेंगे।
