
छत्तीसगढ़ का बजट ‘स्वर्णिम विकास’ की आधारशिला, हर वर्ग के कल्याण का संकल्प-श्रद्धा तिवारी
गंडई/बिलासपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए 1 लाख 72 हजार करोड़ के बजट को भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रद्धा तिवारी ने प्रदेश के विकास का “स्वर्णिम अध्याय” बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने वाला विजन डॉक्यूमेंट है।
बजट की मुख्य विशेषताएं एक नज़र में
श्रद्धा तिवारी ने बजट की सराहना करते हुए प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला:
बजट का आकार- पिछले वर्ष की तुलना में 10% की वृद्धि के साथ 1 लाख 72 हजार करोड़ का प्रावधान।
बेटियों और महिलाओं को सौगात-बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर 1.5 लाख रुपये की सहायता और प्रदेश में 250 महतारी सदनों का निर्माण (75 करोड़ का बजट)।
लखपति दीदी योजना– बहनों के भ्रमण के लिए 5 करोड़ का प्रावधान और शक्ति पीठों के दर्शन की विशेष व्यवस्था।
हवाई कनेक्टिविटी- जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास हेतु 80 करोड़ रुपये का निवेश।
स्वास्थ्य और शिक्षा– रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में नवीन CGIT की स्थापना तथा रायगढ़ व बिलासपुर में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रावधान।

“किसानों और युवाओं के सपनों को मिले पंख”
श्रद्धा तिवारी ने कहा कि सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। साथ ही, प्रदेश में 23 नए उद्योग खोलने और प्रमुख एयरपोर्ट्स पर शोरूम विकसित करने के निर्णय से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
“यह बजट सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी है। डेयरी विकास के लिए 90 करोड़ और दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रों के उन्नयन से पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा करने वाला बजट है।”
श्रद्धा तिवारी, जिला मंत्री (भाजपा महिला मोर्चा)
