
अजय धनगर ‘हंसा’ बने छत्तीसगढ़ गड़रिया समाज महासंघ के नए प्रदेश अध्यक्ष, रोमांचक मुकाबले में 1 वोट से जीत दर्ज
गंडई पंडरिया- सर्व गड़रिया समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में इस बार एक ऐतिहासिक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें अजय धनगर ‘हंसा’ ने अपने प्रतिद्वंद्वी को केवल एक वोट के बेहद कम अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
कुल 169 मतदाता सदस्यों में से 150 सदस्यों ने इस चुनाव में मतदान किया। मतगणना के बाद, अजय धनगर ‘हंसा’ को 75 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके कड़े मुकाबले में खड़े हर नारायण स्प्रे को 74 वोट मिले। इस चुनाव में एक वोट निरस्त हो गया। नतीजतन, अजय धनगर ‘हंसा’ को सर्व गड़रिया समाज महासंघ का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।
प्रदेश भर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी बधाई
अजय धनगर ‘हंसा’ की इस करीबी जीत पर समाज के विभिन्न संगठनों और क्षेत्रों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर ढेंगर गड़रिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद धनकर, झेरिया समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री मिलन धनकर, देशहा समाज प्रदेश अध्यक्ष यशवंत राव पाल, वरांडे समाज अध्यक्ष मदन साटकर, झाड़ें समाज अध्यक्ष गोविंद धनगर (भिलाई) और पाल समाज अध्यक्ष लोरिक पाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इसके अलावा, धमधा-गंडई राज से जिलाध्यक्ष शंकर पाल, कपूर चंद्र धनगर, छगन धनकर, रमेश पाल, भाई राम पाली, पन्ना पाली, शत्तुहन पाली, चेतन पाली, महेश पाली, अशोक पाल, निरंजन धनकर, विनोद पाली, और मनीराम पाली समेत प्रदेश भर के लगभग 300 वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी निरंजन धनकर द्वारा दी गई।
