
‘खाद चोर गद्दी छोड़’ की गूंज: राष्ट्रीय किसान संगठन कांकेर से छेड़ेगा बड़ा आंदोलन
गंडई पंडरिया- छत्तीसगढ़ के किसान आंदोलन को धार देने के लिए राष्ट्रीय किसान संगठन के शीर्ष नेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा और राष्ट्रीय प्रभारी अखिलेश शुक्ला, आगामी 7 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीशगढ़ आ रहे हैं। इस महत्वपूर्ण दौरे का लक्ष्य राज्य में किसानों के प्रमुख मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाना है।
कांकेर में ‘खाद चोर गद्दी छोड़ो’ अभियान की शुरुआत
7 अक्टूबर को एक बड़े विरोध प्रदर्शन के साथ करेगा। इस दिन ‘खाद चोर गद्दी छोड़ो’ और बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में एक विशाल किसान सभा आयोजित की गई है। किसान नेताओं का साफ संदेश है कि वे भ्रष्टाचार और बढ़े हुए कृषि लागत के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।
रायपुर में संगठनात्मक मजबूती पर जोर
अगले दिन, 8 अक्टूबर को सारा ध्यान राजधानी रायपुर पर केंद्रित रहेगा। राजीव भवन में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जहाँ संगठन की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी, जिसमें संगठन अपनी भविष्य की कार्ययोजना का खुलासा करेगा। कार्यक्रम में किसान सम्मान समारोह और नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण भी किया जाएगा।
प्रभारी महामंत्री संगठन अकील हुसैन ने इस दौरे को छत्तीसगढ़ में किसान आंदोलन के लिए अत्यंत निर्णायक बताया है और सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। यह दो दिवसीय दौरा छत्तीसगढ़ की कृषि राजनीति में नई दिशा तय कर सकता है।
