
“नशा मुक्त भारत अभियान” के पाँच वर्ष पूरे होने पर जिले में वृहद शपथ ग्रहण समारोह, 6500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल!
गंडई पंडरिया- छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार, “नशा मुक्त भारत अभियान” के पाँच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में दिनांक 18/11/2025 को जिले भर की संस्थाओं में वृहद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले में ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें 6,500 से अधिक प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली।

जिले के हर कोने से मिला समर्थन
छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के निर्देशानुसार, शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिले के कोने-कोने में किया गया। इसमें निम्नलिखित प्रमुख संस्थानों ने भागीदारी की:
शैक्षणिक संस्थान:- विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, तकनिकी महाविद्यालय, और डाईट।
प्रशासनिक एवं अन्य केंद्र:- बैंक, धान खरीदी केंद्र, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय, आंगनबाड़ी केंद्र।
कलेक्टर कार्यालय:- कलेक्टर कार्यालय के सभी विभागों तथा समय सीमा बैठक में कलेक्टर महोदय के समक्ष।
कलेक्टर की रही उपस्थिति
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम और समय सीमा बैठक में स्वयं कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंदावल की उपस्थिति रही। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें अपर कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमनराज, अनुभागीय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तथा सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण शामिल थे।
समाज कल्याण विभाग का महत्वपूर्ण योगदान
इस सफल आयोजन को मूर्तरूप देने में समाज कल्याण विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभाग से सहायक संचालक केमलेश कुमार पटेल, राम अवतार साहू, राकेश कुमार साहू, हेमंत टंडन, अनिल साहू, और नवीन ठाकुर उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन सुनिश्चित किया।
इस वृहद आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया है कि जिला प्रशासन और जिले की जनता मिलकर “नशा मुक्त भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
