गंडई पंडरिया-गंडई से दुर्ग रायपुर जाने वाले एकमात्र मुख्य सड़क में दनिया के पास नदी में पुल बना हुआ है ।जिसे क्रॉस कर दुर्ग रायपुर जाया जाता है।उक्त पुल कई वर्षों पहले बनाया गया था। समय के साथ नदी में मटेरियल जमा होने और पुल जर्जर एवम बिना सेप्टी रेलिंग के जानलेवा साबित होने लगा।बरसात के दिनों में पानी पुल के ऊपर चलने लगता है जिसे क्रॉस करना जानलेवा साबित होता है पूर्व से अब तक दर्जनों लोगों में इस पुल पर अपनी जान गवा दिए है ।जिस पर काफी लंबे समय से उक्त नदी पर बड़े स्तर पर पुल निर्माण की मांग किया जा रहा था।कांग्रेस कार्यकाल में करोड़ो की लागत का पुल निर्माण की स्वीकृति भी दिया गया था और ठेकेदार ने काम भी आरंभ कर दिया था परंतु कुछ एक व्यक्ति विशेष की आपत्ति के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था जिसके कारण बीते 29 सितंबर को एक और व्यक्ति को अपने जान से हाथ धोना पड़ गया।
पुल निर्माण न होने से एक और ने गवाई अपनी जान
29 सितंबर को शाम 5 बजे नगर पंचायत गंडई के इंजीनियर लोकेश शर्मा अपने बाइक से अपने घर रायपुर जा रहे थे जब वे दनिया पुल क्रॉस कर रहे थे तभी पुल के ऊपर बह रहे पानी के लहर से वे अनबैलेंस हुए और बाइक समेत पुल से नीचे जा गिरे उक्त घटना को दूर से देख रहे एक ग्रामीण ने उक्त इंजीनियर की जान बचाने तुरंत पानी मे झलाग लगा दी और इंजीनियर को बचाने हर सम्भव कोशिश किये पंरन्तु इंजीनियर की जान नही बचा पाया अंत मे कुछ और ग्रामीणों की मदद से इंजीनियर के शव को बाहर निकाले तब पता चला कि मृतक गंडई नगर पंचायत के इंजिनियर है बात हवा में आग की तरह फैली और शाम 6 बजकर 30 मिनट को कांग्रेसी घटना स्थल पर जा पहुँचे और उग्र प्रदर्शन कर दिए।
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
नगर पंचायत गंडई के इंजीनियर लोकेश शर्मा के पुल से बहकर हुए मौत के बाद गुस्साए कांग्रेसी जिसमे ब्लाक अध्यक्ष भिगेश यादव,रणजीत चंदेल,मोहसिन खान,मन्नू चंदेल,पार्षद अमन सोनी,श्यामू जंघेल सहित दर्जनों अन्य सड़क पर बैठ गए और नारे लगाते भाजपा सरकार को लगातार उक्त घटना के लिए कोसने लगे पुलिस,एसडीएम और जिम्मेदारों घटना स्थल में पहुँचे जहाँ कांग्रेसियों ने मांग किया कि पुल निर्माण की स्वीकृति और निर्माण कार्य आरंभ के बाद निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया था जिसके कारण आज उपअभियंता की मौत हुई है दोषियों की जांच कर उसके ऊपर दंडात्मक कार्यवाही किया जाए। मृतक लोकेश शर्मा के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए।पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर जो नेतागिरी करता है उसके ऊपर कार्यवाही हो। उक्त मांगो को लेकर कांग्रेसी लगातार डटे रहे रात लगभग 9 बजकर 30 मिनट में प्रशासनिक लिखित आश्वासन दिया गया कि एक साल के अंदर स्वीकृति लेकर पुल निर्माण किया जाएगा,पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर का जांच कर कार्यवाही किया जाएगा एवम मृतक को 50 लाख की मुआवजा की मांग किया जाएगा।
उपअभियंता को बचाने युवक ने झोंका अपनी जान
बता दे कि उप अभियंता लोकेश शर्मा को पुल पार करते हुए दर्जनों ग्रामीणों के साथ पत्थरी कला के एक ग्रामीण
दुर्गेश वर्मा उम्र 30 वर्ष भी देख रहा था उसने जैसे ही देखा कि एक व्यक्ति बाइक समेत पुल से नीचे गिर कर बहने लगा है आनन फानन में उसने अपने कपड़े उतारे और डूबते हुए की जान बचाने छलांग लगा दिया।और तैरते हुए पास जा पहुचा पानी मे डूब रहे उप अभियंता लोकेश शर्मा को पानी के नीचे जाकर सास रोकर ऊपर की ओर धकेलने लगा ताकि वो सांस ले सके ,पानी के बहाव में लोकेश शर्मा बहता रहा और उसे बचाने पानी के नीचे बार बार जाकर युवक उसे ऊपर की ओर धक्का देते रहा पंरन्तु उसके बार बार की कोशिशें भी रंग नही लाया और अंततः लोकेश शर्मा की सांस रुक गई।पेड़ की टहनियों का एक हाथ मे सहारा लेकर दूसरे हाथ से लोकेश शर्मा की बॉडी को थामे युवक को ग्रामीणों ने रस्सी फेक कर सहारा दिया और दोनों को पानी से बाहर निकाला गया।युवक के इस अदम्य साहस की लोगो ने भूरी भूरी प्रशंशा किये।
वर्जन-विवेक नामदेव कपड़ा व्यवसायी गंडई का कहना है कि हर हफ्ते मुझे रायपुर दुर्ग जाना पड़ता है बरसात में पुल के ऊपर पानी चलने पर दिक्कतें बढ़ जाता है।पुल छोटा,क्षतिग्रस्त और बिना रेलिंग के होने के कारण कई बार आम जन को जान से हाथ धोना पड़ जाता है शाशन प्रशाशन को चाहिए कि वे उक्त पुल के निर्माण को जल्द से जल्द करवाये।
