
सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन
गंडई पंडरिया- भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया है। पहले यह तारीख 1 अप्रैल तक ही थी।
किन पदों पर होगी भर्ती?
भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीर (पुरुष) के जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं) के पद शामिल हैं। इसके साथ ही अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा और धर्म शिक्षक जैसे स्थायी पदों के लिए भी आवेदन मंगाए गए हैं।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
सावधानी: सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। अभ्यर्थी दलालों और बिचौलियों के झांसे में न आएं। किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2965212 पर संपर्क किया जा सकता है।
