
गंडई शराब दुकान में ‘जहर’ का खेल: महंगे ब्रांड में मिलावट और ओवररेटिंग से जनता त्रस्त
गंडई-पंडरिया: नगर की सरकारी देशी-विदेशी शराब दुकान इन दिनों भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई है। शासन के नियमों को ताक पर रखकर यहाँ मदिरा प्रेमियों की सेहत और जेब, दोनों पर डाका डाला जा रहा है। स्थानीय लोगों और मजदूरों का आरोप है कि दुकान में महंगे ब्रांड की बोतलों की सील तोड़कर उनमें सस्ती शराब मिलाई जा रही है।
मंदिर प्रेमियों और सूत्रों के अनुसार:
* मिलावट का सिंडिकेट: महंगे ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब भरकर ऊंचे दामों पर बेची जा रही है।
* कर्मचारी-कोचिया सांठगांठ: सालों से एक ही जगह जमे कर्मचारी कोचियों के साथ मिलकर अवैध शराब की सप्लाई कर रहे हैं, जिससे गली-मोहल्लों में अराजकता बढ़ गई है।
* अवैध वसूली: तय कीमत (MRP) से अधिक पैसे वसूलना यहाँ आम बात हो चुकी है।
* गंदगी और बदबू: लाखों का राजस्व देने वाली दुकान के पास कचरे का अंबार लगा है।
* भगवान भरोसे आबकारी विभाग: क्षेत्र में आबकारी विभाग की निगरानी शून्य है। सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुहन (मन्नू) चंदेल ने बताया कि
“सरकारी दुकान में मिलावट और अधिक वसूली शर्मनाक है। यदि विभाग ने तत्काल जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही नहीं की, तो हम उच्च स्तर पर शिकायत कर उग्र आंदोलन करेंगे।”
